FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

BREKING/कटघोरा – सनकी प्रेमी ने एक तरफा प्यार में कर दी थी हत्या, २४ घंटे की भीतर आरोपी आया पकड़ में..

कोरबा -जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छुरी में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई, पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि … थाना कटघोरा जिला कोरबा छ०ग ० विवरण: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 22.05.23 व 23.05.23 के दरम्यानी रात लगभग 02.00 बजे डायल 112 के कर्मचारियों को इवेंट प्राप्त हुआ कि पुराना कोसा आफिस छुरी के पास एक व्यक्ति की रक्तरंजित लाप पड़ी है। सूचना पर हमराह स्टाफ के घटनास्थल पहुंचकर पता करने पर उक्त लाश ग्राम छुरी निवासी सुभाष देवांगन पिता स्व० बहोरिक राम देवांगन उम्र 36 साल की होना पाया गया।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक अश्वनी राठौर व सायबर सेल प्रभारी सनंत सोनवानी के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस एवं सायबर सेल कोरवा की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर हीं मृतक के भाई रूपचंद देवांगन पिता स्व० बहोरिक राम देवांगन 42 साल की सूचना पर देहाती मर्ग कमांक 023 धारा 174 दप्रसं तथा अपराध क्रमांक 0/ 23 धारा 302 भादवि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध कायम कर विवेचना पंचनामा कार्यवाही किया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण से संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किये गये। थाना वापस आकर नंबरी गर्ग क्रमांक- 52 / 23 तथा अपराध कमांक 207 / 23 धारा 302 भादवि कायम किया गया। गवाहों के बयान के आधार पर संदेही बलराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि गांव की एक महिला से आरोपी बहुत प्यार करता था लेकिन उक्त महिला मृतक सुभाष देवांगन से प्यार करती थी उसे अपना पति मानती थी.

आरोपी बलराम साहू से मोबाईल से बात करती थी लेकिन मिलने से इंकार कर देती थी. आरोपी बलराम साहू किसी भी हालत में उसे पाना चाहता था इस लिये उसने सुभाष देवांगन को रास्ते से हटाने उसका मर्डर करने की योजना बनाई और योजना के तहत अपने घर में रखे हुये मछली काटने का परसूल में लोहे के पाईप को जोड़कर वेल्डिंग कराकर हथियार तैयार करवाया तथा काले रंग की नई टी शर्ट दुकान से खरीदा फिर योजना को अंजाम देने के लिये घटना दिनांक को आरोपी अपने पुराने घर कोसा आफीस के पास रात करीब 12.00 बजे पहुंचा, हथियार को पहले से हीं अपने पुराने घर में छिपाकर रखा था।

रात 12 बजे पहुंचने पर देखा कि मृतक की बाईक रास्ते के किनारे खड़ी थी आरोपी यह समझ गया कि सुभाष देवांगन अपनी प्रमिका के घर मिलने पहुंच चुका है। योजना के तहत आरोपी प्रमिका के घर के सामने स्थित अपने पुराने घर में हथियार लेकर छुपा रहा, रात करीब 1.45 बजे सुभाष देवांगन अपनी प्रेमिका से मिलने के बाद उसके घर से निकलकर जहां अपनी मोटरसायकल खड़ा किया था उधर जाने लगा तभी आरोपी बलराम साहू ने पीछे से सुभाष देवांगन सिर पर धारदार हथियार परसुल से ताबडतोड़ हमला कर दिया परसुल वेल्डिंग वाले भाग से टूटकर घटनास्थल पर ही गिर गया और पाईप आरोपी लेकर वहां से भाग गया। भागते समय पाईप को झोरा घाट जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले घरसा तालाब के पानी में फेंक दिया और टी शर्ट तथा लोवर को गांगपुर के जंगल में कच्चे रास्ते के बगल में अलग अलग जगहों पर फेंक दिया।

विवेचना के दौरान आरोपी की निशानदेहीएवं मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप पहने हुये कपड़े, मोटरसायकल बरामद कर जप्त किया गया है। मर्ग की जांच के दौरान घटना स्थल से लोहे का धारदार खून से सना हुआ परसूल जप्त किया गया है विवेचना पर आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपी को दिनांक 24.05.23 को 21.00 बजे गिरफतार किया गया है आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में कटघोरा पुलिस एवं सायबर सेल कोरबा का सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी – बलराम साहू पिता देवचरण साहू उम्र 32 साल साकिन-ग्राम-कोसमंदा थाना-चांपा जिला जांजगीर चांपा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *