सक्ती::: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) को तेलंगाना पुलिस से सूचना प्राप्त हुआ कि तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी के थाना क्षेत्र कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुये आरोपी सिद्धा गौड़ को पकडे है जिससे तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी थाना में अपराध कमांक 551/2025 धारा 179, 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना मे यह बात सामने आयी है कि कोलकाता के सौरव डे एवं नारायण भगत तथा बिहार राज्य के रसीद अहमद द्वारा कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, जे. के. एक्सल बोण्ड पेपर से नकली नोट बनाकर फेसबुक के माध्यम से अलग अलग राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ में नकली नोट खपाने के लिये व्यक्ति तलाश कर नकली नोट बेचकर नकली नोट को आम जनता में खपा रहे थे जिससे उक्त तीनो आरोपियो को तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा इनके द्वारा बताया गया है कि अलग अलग राज्य में नकली नोट खपाया गया है। जिससे छत्तीसगढ राज्य के थाना डभरा क्षेत्र जिला सक्ती के नंदलाल जांगड़े पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव थाना डभरा को नकली नोट खपाने हेतु दिया गया है।
नकली नोट सक्ती जिला मे खपाने की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से. जिला सक्ती द्वारा थाना डमरा पुलिस एवं तेलंगाना पुलिस की सयुक्त टीम बनाकर आरोपी नंदलाल जांगड़े पिता लहरूराम साकिन जवाली थाना डभरा एवं छतराम आदित्य पिता चिनकू राम आदित्य साकिन देवगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो बिहार के रसीद अहमद से 40 हजार रूपया में 02 लाख नकली नोट खरीदकर अपने रिस्तेदार मनहरण उर्फ सोहन लहरे साकिन भडोरा, चौकी छपोरा थाना मालखरौदा को 02 लाख रूपये नकली नोट को खपाने हेतु दिया गया है जिसे तत्काल सकुनत में पता तलास किया गया जो सकुनत में न होकर रायगढ़ क्षेत्र में होना पता चलने पर तत्काल रात्रि में ही रायगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया गया जो पूछताछ में बताया कि वह अपने रिस्तेदार छतराम एवं नंदलाल से 02 लाख रूपया नकली नोट को खपाने हेतु लिया था जिसमे से 30 हजार रूपये को अलग अलग जगह मे खपा देना बताया एवं 01 लाख 70 हजार रूपये के नकली नोट को अपने घर मे छुपाना बताया गया जिसे विधिवत सयुक्त टीम द्वारा आरोपी मनहरण उर्फ सोहन लहरे पिता पतिराम लहरे साकिन भडोरा चौकी छपोरा थाना मालखरौदा से विधिवत जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा नकली नोट जैसे गंभीर अपराध की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सयुक्त टीम गठीत कर थना डभरा एवं चौकी छपोरा क्षेत्र से आरोपियो को तत्काल हिरासत में लेकर 01 लाख 70 हजार रूपया नकली विधिवत जप्त कराया गया। प्रकरण तेलंगाना राज्य थाना कामारेड्डी की पुलिस टीम को अग्रीम कार्यवाही हेतु विधिवत सौपा गया। तेलंगाना पुलिस द्वारा तीनो आरोपी का ट्रांजिट रिमाण्ड माननीय न्यायालय से प्राप्त कर तेलंगाना राज्य अग्रीम कार्यवाही हेतु रवाना हुये।
उक्त कार्यवाही मे थाना डभरा से निरीक्षक कमल किशोर महतो, सउनी एचएन ताम्रकर, आरक्षक 125 मिरीश साहू, आरक्षक 265 एकेश्वर चन्द्रा, आरक्षक 196 धनेश्वर दिवाकर चौकी छपोरा से आरक्षक 262 परमेश्वर मिरी का विशेष योगदान रहा।
Political Correspondent
Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information.
Areas of Expertise
• Electoral politics
• Government policies
• Political analysis
• Local News and crime
Editorial Responsibility
He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices.
📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com
Profile Last Updated: 16 January 2026