Business

Gold Rate Today: तीसरे दिन भी गिरे दाम, देशभर के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट सोने का नया भाव जारी

Gold Rate Today: देशभर में सोने और चांदी के दामों में कमजोरी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में प्रेशर और घरेलू मांग में नरमी की वजह से गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट के दामों में भी समान गिरावट दिखी। तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड ₹810 टूट गया है।

CG Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया टाइम टेबल, 10वीं-12वीं की परीक्षाएँ 20 फरवरी से शुरू

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब ₹1,24,120 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹1,13,790 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में भी समान गिरावट देखने को मिली है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,13,640 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,970 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

CG Weather Update : दिन का पारा चढ़ा, रात में ठंडक बरकरार… तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज

Gold Rate In India:

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,25,010 | 22 कैरेट – ₹1,14,590

🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट – ₹1,23,970 | 22 कैरेट – ₹1,13,640

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 पटना: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690

🔹 जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,24,120 | 22 कैरेट – ₹1,13,790

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,24,020 | 22 कैरेट – ₹1,13,690

Silver Price In India Today : चांदी में भी यही रुझान जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 नीचे आई है। इससे पहले तीन दिनों में कुल ₹7100 की गिरावट दर्ज की गई थी। दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही चांदी अचानक ₹6000 प्रति किलो महंगी हो गई थी। तेज उतार-चढ़ाव के बाद आज चांदी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई-चारों शहरों में ₹1,60,900 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026