NATIONALभारत

Anmol Bishnoi: अमेरिका से भारत वापस लाया जा रहा अनमोल बिश्नोई, जानें किस मामले में थी उसे तलाश

Anmol Bishnoi : अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल की कई गंभीर मामलों में पुलिस को तलाश थी। अमेरिका में उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिशों में जुट गई थीं। अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसे अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता था लेकिन अक्सर उसका अमेरिका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

VIDEO: जापान में सकुराजिमा ज्वालामुखी में भीषण विस्फोट, राख का गुबार 14,400 फीट तक फैला, कई प्रान्तों में चेतावनी

अनमोल बिश्नोई कौन है?

अनमोल बिश्नोई अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। अनमोल पर मुंबई के बांद्रा इलाके में एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा कई अन्य आपराधिक मामलों में भी अनमोल वांटेड है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर उसका हाथ बताया जाता है। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।

एनआईए ने इनाम का भी किया था ऐलान

अनमोल की तलाश को लेकर एनआईए ने इनाम की भी घोषणा की थी। अक्टूबर 2024 में, NIA ने अनमोल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया था।एनआईए ने अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी का मामला सुर्खियों में रहा था। उसपर सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या में हमलावरों को मदद करने का भी आरोप है।इन दोनों मामलों में अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया। उसी समय से अनमोल की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गई थीं।

धान खरीदी केंद्र सक्ती कादांनारा का एसडीएम सक्ती ने किया शुभारंभ

नकली पासपोर्ट पर भारत से भागा था अनमोल

बिश्नोई अप्रैल 2022 में भानु नाम के नकली पासपोर्ट पर भारत से भाग गया था। यह माना जाता रहा कि वह गोल्डी बरार और दूसरे साथियों के साथ भी संपर्क में था। अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में फरवरी महीने में हिरासत में लिया गया था। वह वहीं छिपकर भारत में लगातार आपराधिक घटनाओं की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था। बिश्नोई के क्रिमिनल रिकॉर्ड में 18 मामले दर्ज हैं, जो ऑर्गेनाइज्ड क्राइम में उसकी भूमिका की पुष्टि करते हैं। लेकिन यूएस इमिग्रेशन डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद वह उनके हत्थे चढ़ गया। अब उसे भारत वापस लाया जा रहा है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026