Gamesखेल

जापान मास्टर्स: लक्ष्य सेन का धमाका! पूर्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

जापान मास्टर्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अब तक काफी शानदार फॉर्म देखने को मिला है। सिंगल्स राउंड में लक्ष्य सेन ने एक बड़ा उलटफेर करने के साथ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू का सामना किया और उन्हें सीधे सेटों में मात देने के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। लक्ष्य सेन अब जापान मास्टर्स के खिताब को जीतने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं। लक्ष्य और लोह कीन यू के बीच मुकाबला सिर्फ 40 मिनट तक चला जिसे अंत में वह अपने नाम करने में कामयाब रहे।

बिहार में भाजपा नीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत, कैबिनेट मीटिंग से पहले CM विष्णु देव साय ने मंत्रियों संग मनाया जश्न

लक्ष्य सेन ने सीधे सेटों में दी मात

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का पूर्व वर्ल्ड चैंपियन लोह कीन यू के खिलाफ मुकाबला कुल 40 मिनट तक चला, जिसमें उन्होंने पहले सेट को जहां 21-13 से मात दी तो वहीं दूसरा सेट 21-17 से अपने नाम करने में कामयाब रहे। दोनों के बीच पहले सेट के दौरान एक समय स्कोर 4-4 की बराबरी पर था, जिसके बाद लक्ष्य ने ब्रेक के समय तक बढ़त बनाते हुए स्कोर 11-8 कर दिया था और बाद में आसानी से पहले सेट को अपने नाम करने में कामयाब रहे थे। वहीं दूसरे सेट में लोह कीन यू ने अच्छी वापसी तो की जिसमें एक समय 9-9 से गेम बराबरी पर था, यहां से लक्ष्य सेन ने शानदार खेल दिखाते हुए बाद में दूसरा सेट जीतने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। मौजूदा वर्ल्ड नंबर-9 खिलाड़ी लोह कीन यू के खिलाफ इस मैच में जीत के साथ लक्ष्य सेन ने उनके खिलाफ अपने दबदबे को भी कायम रखा। लक्ष्य और लोह कीन यू के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लक्ष्य ने कुल 7 मैचों को अपने नाम किया है।

Malaika के बाद अब कपिल के साथ Honey Singh का नया गाना रिलीज, लोग बोले- इसे कहते हैं पुरानी Vibe

सेमीफाइनल में इस खिलाड़ी से होगा लक्ष्य सेन का सामना

लक्ष्य सेन का जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल मुकाबले में सामना वर्ल्ड नंबर 13 खिलाड़ी जापान के केंटा निशिमोतो से होगा। लक्ष्य का साल 2025 में अब तक काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह हांगकांग ओपन में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुए थे, लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। वहीं अब लक्ष्य की नजरें 475,000 यूएस डॉलर के इस इनामी टूर्नामेंट को जीतने पर रहने वाली हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026