अचानकपुर कबड्डी प्रतियोगिता में देवरी की टीम बनी चैंपियन
जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिले के सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर में 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में देवरी -सक्ती की टीम ने शानदार खेल दिखाया और चैंपियन बनी। प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता बनी इस टीम को 12000रू की राशि व शील्ड प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता रही लाल दल अमरूवा टीम को 7000 रू की राशि व शील्ड प्रदान किया। इसी क्रम में तीसरे स्थान पर रही सारागांव व चौथे स्थान पर रही हरनमुड़ी- कोरबा टीम को क्रमश: तीसरे व चौथे पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000रू व 3000रू की राशि व शील्ड प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री व जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमती विद्या सिदार मुख्य अतिथि रहीं। श्रीमती सिदार ने इस मौके पर विजेता टीम सहित बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से हमारे अंदर टीम भावना का विकास होता है तथा हम अनुशासन भी सीखते हैं। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में देवरमाल सरपंच योगेन्द्र साहू, देवरी सरपंच विकास सिदार, मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत, वीरेंद्र जगत उपस्थित रहे।










































