सामाजिक कार्यकर्ता व पूर्व सैनिक विजय कुर्रे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे जैजैपुर प्रगतिशील छ.ग.सतनामी समाज के पदाधिकारी
अपनों से मिले अपनत्व व स्नेह हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है - विजय कुर्रे

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्ती : प्रगतिशील छग सतनामी समाज के पदाधिकारीगण रविवार 22 जून को सामाजिक कार्यकर्ता जैजैपुर निवासी विजय कुर्रे व उनके पुत्री के जन्मदिन पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर संरक्षक मनहरण मनहर, जूधराम सोनवानी, उदय मधुकर समाजिक कार्यकर्ता, जनपद सदस्य श्याम लाल जांगड़े, पूर्व जनपद सदस्य अरूण महिलांगे, रामेश्वर जाटवर, योम प्रकाश लहरे, सहित समाजिक पदाधिकारी व समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर गायक हीराधर बंजारे व उनके टीम द्वारा सुमधुर नग्मों की संगीतमय प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने पिता-पुत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए इनके सुखमय जीवन की कामना किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में विजय कुर्रे ने कहा कि जन्मदिन पर अपनों से मिले प्यार भरे आशीर्वाद व स्नेह से हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करती है। आपसी भाईचारा बलवती होती है और दिलों में प्रेम पनपता है।