FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Crime News : ससुराल वाले गए खेत, इधर जेवरात लेकर भागी नई नवेली बहू…

Korba Crime News : जिले के दादर खुर्द गांव में एक नई दुल्हन ने अपने ससुराल वालों को धोखा दे दिया। आरोप है कि, बहू खुशबू कश्यप अपनी सास के करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। खुशबू की शादी चांदराम के इकलौते बेटे मोहनीश कश्यप से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह मायके चली गई। वहां से उसने पति के परिवार पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा, जहां समझौता हुआ।

LIVE : नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन पर CRPF के डीजी और छत्तीसगढ़ DGP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

चांदराम कश्यप ने मानिकपुर चौकी में बहू की शिकायत दर्ज कराई है। समझौते के बाद खुशबू ससुराल लौट आई। वापस आने के बाद एक दिन जब परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए, तब वह घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। चांदराम और उनका बेटा बहू की तलाश में उसके मायके हरदी बाजार मूढाली गए। वहां खुशबू के पिता ने बताया कि, वह घर पर नहीं है। उल्टा उन्होंने चांदराम को धमकी दी कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वे नहीं छोड़ेंगे।

CG Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, पढ़िए कैबिनेट के सभी फैसले एक साथ

वहीं चांदराम ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नवविवाहिता के बयान के बाद ही बाकी तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026