FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Bilaspur News : नहीं रहा कानन पेंडारी का शान, हार्ट अटैक से हुई ‘आकाश’ की मौत

बिलासपुर : कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान सफेद शेर ‘आकाश’ की सोमवार सुबह टहलते समय मौत हो गई. असमय मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया जा रहा है. चिड़ियाघर प्रबंधन ने शव का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कार किया.

फिल्म निर्देशक Anurag Kashyap के खिलाफ Raipur में FIR दर्ज, ब्राह्मण समाज पर की थी अभद्र टिप्पणी

बताया जा रहा है कि सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई. उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इस पर कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन पहुंचे. जांच के बाद उन्होंने शेर को मृत घोषित कर दिया.

मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. इसके बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया. सफेद शेर आकाश जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. उसकी मौत से वन्य प्रेमियों में शोक का माहौल है.

सफेद शेरों की संख्या फिर तीन हुई

बता दें कि आकाश की मौत से कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वर्तमान में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है. हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे कुल संख्या चार हो गई थी. लेकिन अब आकाश की मौत से संख्या फिर से तीन पर पहुंच गई है.

शा. उ. मा. वि. बंदोरा के आई टी और रिटेल के छात्रों ने किया 10 दिवसीय इंटर्नशिप

वन्य जीवों की लगभग 70 प्रजातियां

कानन पेंडारी चिड़ियाघर लगभग 114.636 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है. यहाँ लगभग 70 प्रजातियों के वन्यजीव हैं, जिनमें सफेद बाघ, रॉयल बंगाल टाइगर, शेर, तेंदुआ, दरियाई घोड़ा, गैंडा, भालू, हिरण, इमू, शाही, विभिन्न पक्षी, मछलियाँ और सर्प शामिल हैं.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026