Chhattisgarh

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा, समर्पण और संविधान मूल्यों का स्मरण

 

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सेवा, समर्पण और संविधान मूल्यों का स्मरणâ

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

भारतीय जनता पार्टी कोंडागांव द्वारा आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, गरिमा एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर चौक में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई और श्रमदान से हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की स्वच्छता एवं आकर्षक सजावट कर जन-जागरण का संदेश दिया।

रात्रि में दीप प्रज्वलन एवं दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर सामाजिक समरसता, ज्ञान और न्याय के दीप जलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।

मुख्य आयोजन दिनांक 14 अप्रैल को प्रातः भाजपा कार्यालय, कोंडागांव में आयोजित हुआ, जहां वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। जिसमें लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और समानता के प्रति संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, उनके संघर्षों एवं संविधान निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। उन्होंने समाज में शिक्षा, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

भाजपा बस्तर संभाग कार्यक्रम प्रभारी दीपेश अरोरा ने बताया भारतीय जनता पार्टी 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक जिले में विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत, पार्टी के 25 वरिष्ठ नेता 5-5 अनुसूचित जाति के प्रमुखजनों से संपर्क करेंगे और कुल 125 प्रमुखजनों से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के विचारों और कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही, 200 प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क कर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।यह अभियान पार्टी के विचारों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर मनोज जैन,गोपाल दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, कुलवंत चहल, ईना श्रीवास्तव, सोनामणी पोयाम, सुमन शुक्ला, सती बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.