Chhattisgarhछत्तीसगढ

Octave 25 Fest: खैरागढ़ में ‘ऑक्टेव 25’ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, पूर्वोत्तर के कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध

खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय ‘ऑक्टेव 25’ महोत्सव का कल भव्य समापन हुआ. दक्षिण-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, नागपुर, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. 21 से 23 मार्च 2025 तक चले इस भव्य आयोजन में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के 280 से अधिक कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और लोकसंस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं.

महोत्सव के आखिर दिन मणिपुर का ढोल चोलम, पुंग चोलम और बसंत रास, असम का बिहू नृत्य, त्रिपुरा का होजागीरी, नागालैंड का नजाता, अरुणाचल प्रदेश का गास्यो स्यो नृत्य, मिजोरम का चेराव नृत्य और सिक्किम का तामाङ सेलो जैसे अनूठे नृत्य रूपों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में भव्य आयोजन, देखें LIVE

पूर्वोत्तर के स्वाद और शिल्पकला का भी जलवा

सिर्फ नृत्य और संगीत ही नहीं, बल्कि इस महोत्सव में पूर्वोत्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और व्यंजनों का भी शानदार प्रदर्शन किया गया. दर्शकों ने न केवल रंग-बिरंगे और आकर्षक हस्तशिल्पों की खरीदारी की, बल्कि पूर्वोत्तर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद भी चखा. महोत्सव का ग्रैंड फिनाले विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें आठों राज्यों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. पारंपरिक वेशभूषा, लोकसंगीत और नृत्यशैली ने दर्शकों को पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराया. समापन समारोह में रानी विभा देवव्रत सिंह समेत खैरागढ़ और देश-विदेश के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. आयोजन की सफलता में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ और जिला प्रशासन का विशेष योगदान रहा.

कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्‍पणी पर बवाल, भड़के शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़, 20 लोगों पर FIR

खैरागढ़ बना सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र

‘ऑक्टेव 25’ महोत्सव ने न सिर्फ पूर्वोत्तर की समृद्ध लोकसंस्कृति को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि खैरागढ़ को भी राष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई. इस भव्य आयोजन ने पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक विविधता और उसकी जीवंत परंपराओं को नए आयाम दिए.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026