1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, शराब घोटाले पर किया विरोध प्रदर्शन

Ravindra Das

 

जगदलपुर inn24भारतीय जनता पार्टी ने 2000 करोड़ के उजागर हुये शराब घोटाले के मामले पर कांग्रेस सरकार का विरोध करते हुये आज जिले में मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय चांदनी चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की। आडा़वाल में नगरनार मण्डल एवं नगर पंचायत बस्तर में बस्तर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

करोड़ों के शराब घोटाले के सामने के बाद भाजपा आक्रामक रणनीति पर आगे बढ़ रही है। बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से शराबबंदी का झूठा वादा करने वाली कांग्रेस के शासन में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का खुलासा ईडी की कार्यवाही से हुआ है। कांग्रेस की कथनी और करनी प्रदेश की जनता के सामने आ गयी है। यह दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला है और भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग करती है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा‌ कि शराब को पूरे छत्तीसगढ़ में घर घर पहुंचा कर बेचने की नीति कांग्रेस ने बनायी। प्रदेश को शराब में डूबाने का काम कांग्रेस ने किया और अब 2000 करोड़ का उजागर हुआ शराब घोटाला कांग्रेस के इस मदिरा प्रेम का असली कारण स्वत: बताने के लिये काफी है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की शह पर हुये इस महा घोटाले का विरोध भाजपा कर रही है और आज इसी मामले को लेकर भाजयुमो ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है।

भाजयुमो के द्वारा विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान रामाश्रय सिंह,नरसिंह राव,मनोहर दत्त तिवारी, आर्येन्द्र आर्य,आलोक अवस्थी,बाबुल नाग,शीश्र मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, राकेश तिवारी,संग्राम सिंह राणा,राजपाल कसेर, विक्रम सिंह यादव, सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप,मनोज पटेल, राजा यादव,प्रकाश झा,रोशन झा,लक्ष्मण झा,पंकज आचार्य, बलराम बेसरा,अभिषेक तिवारी,आनंद झा,बंटू पांडे,यजुवेंद्र सिंह,परेश ताटी,पवन गुप्ता,सूरज मिश्रा,योगेश पानीग्राही,रमेश नायडू,प्रेम पटेल,नारायण बिसाई, राधेश्याम पन्द्रे,दयाराम बघेल,
घनश्याम सेठिया,महेन्द्र सेठिया,गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ, सतीश बाजपेयी, विकास सिकदार,अजय सेठिया, जितेंद्र बागड़ा,उमेश नाग,कुलसागर, सुनील नाग, पवन नाग, पदम नाग, धनराज नायडू, मोहन पटेल,अस्तु भारती, गौतम सोम, मनोज सेठिया, बिसम नेताम, फूल सिंह नायर, बस्तर मंडल अध्यक्ष उदबो राम नाग, डॉ व्ही एस राजपूत,राकेश ठाकुर, रमेश ठाकुर, चमरू राम यादव, फूलसिंह मौर्य, नकछेडी कश्यप, दयाराम बघेल, मोहन चौरसिया, सुमन राम बघेल, सुशील खम्बारी, नरेंद्र जोशी, नारायण सिंह ठाकुर, झुल्लू सिंह ठाकुर ,चंदन झा, मोहन राम मौर्य,सदाशिव ठाकुर, अन्तोराम कश्यप आदि सहित भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।
_______________

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *