Chhattisgarhछत्तीसगढ

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh ने की पत्रकारों से बातचीत, 3 को पेश होगा Budget

Raipur : छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल यानि 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा. इससे पूर्व आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर सत्र की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च तक चलेगा. यह छठवीं विधानसभा का पांचवा सत्र है, जिसमें 17 बैठकें होंगी. वित्त मंत्री ओपी चौधरी के 3 मार्च को बजट पेश करेंगे. इस बजट सत्र में विधानसभा सदस्यों ने कुल 2367 प्रश्न लगाए गए हैं, जिसमें 1230 तारांकित और 1147 अतारांकित प्रश्न है.

Chhattisgarh : कार दुकान और बाइक में आगजनी, सनकी अरेस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजली

डॉ. रमन सिंह ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि. इसी दिन अभिभाषण के बाद सभी सदस्य निर्माणाधीन नए विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने जाएंगे.

CM विष्णुदेव साय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान

विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की है तैयारी

उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा सदस्यों का IIM में दो दिवसीय प्रशिक्षण कराया जाएगा. विधानसभा को पूर्णतः डिजिटलाइजेशन करने की तैयारी है. IIM के प्रशिक्षण के बाद जरूरत के मुताबिक विधायकों की टीम बनाकर प्रशिक्षण के लिए लंदन और सिंगापुर ले जाने पर भी विचार चल रहा है.

बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh ने की पत्रकारों से बातचीत, 3 को पेश होगा Budget

वहीं नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज भारत पाकिस्तान के मैच है. उसी अंदर में जवाब दूं तो भाजपा ने हैट्रिक लगाया है. ऐतिहासिक रिजल्ट रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी पूरी करने की दिशा में बेहतर काम किए हैं, मोदी की गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है. विपक्ष से आग्रह है कि सदन की कार्यवाही का अधिक से अधिक उपयोग करें. विधानसभा के बाहर जितना सक्रिय रहे उससे ज़्यादा भीतर सक्रिय रहे तो बेहतर होगा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026