NATIONALभारत

ऑर्थर रोड जेल में Shariful Islam का हुआ आइडेंटिफिकेशन परेड, Saif Ali Khan पर हमले करने का है आरोप

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीते दिनों उनके घर में चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में सैफ अली खान घायल हो गए थे। इस मामले में शरीफुल इस्लाम नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। नई जानकारी के मुताबिक, ऑर्थर रोड जेल में आज शरीफुल इस्लाप का आइडेंटिफिकेशन परेड हुआ। बुधवार सवेरे आर्थर रोड जेल में सीनियर जेलर के कमरे में आइडेंटिफिकेशन परेड किया गया। इस दौरान शरीफुल को पहचानने के लिए स्टाफ नर्स आरियामा फिलिप और आया जुनू भी वहां पहुंची थी। बारी-बारी से दोनों के सामने अन्य कैदियों के साथ शरीफुल को भी खड़ा किया गया था। पहचान परेड कोर्ट से इजाजत लेने के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में होती है। पुलिस या जेल स्टाफ को पहचान परेड के दौरान मौजूद रहने की इजाजत नहीं होती है।

फेस रिकॉग्निशन में हुई पुष्टि

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बीते दिनों एक बड़ी खबर आई थी। दरअसल मुंबई पुलिस द्वारा करायी गई फेस रिकॉग्निशन में आरोपी शरीफुल का चेहरा और वारदात के दिन इमारत की सीसीटीवी में कैद तस्वीर मैच कर गई है। सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल इस्लाम का फेस रिकॉग्निशन की रिपोर्ट कलीना फॉरेंसिक लैब में तैयार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, फेस रिकॉग्निशन टेस्ट में सैफ अली खान के इमारत में सीढ़ियों से उतरते हुए सीसीटीवी कमरे में शरीफुल की जो तस्वीर कैद हुई थी। उसका मिलान शरीफुल की गिरफ्तारी के बाद ली गई उसकी तस्वीर से फॉरेंसिक में किया गया। इसमें दोनों तस्वीर मैच हुई। इस रिपोर्ट से आरोपी शरीफुल का फेस रिकॉग्निशन टेस्ट पॉजिटिव आया।

ऑर्थर रोड जेल में Shariful Islam का हुआ आइडेंटिफिकेशन परेड, Saif Ali Khan पर हमले करने का है आरोप

सैफ अली खान पर चाकुओं से हमला

बता दें कि एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह उनके बांद्रा स्थित आवास पर डकैती के प्रयास में कई बार चाकू से हमला किया गया। सैफ अली खान को छह चाकू के घावों के साथ पास के ही लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सर्जरी की गई थी। उनकी रीढ़ के पास से चाकू का एक टुकड़ा भी निकाला गया था। सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर 30 वर्षीय शरीफुल इस्लाम को 19 जनवरी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया था। वह बांग्लादेश का रहने वाला है। उसके पिता, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पदाधिकारी हैं। आरोपी के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा निर्दोष है। उसे फंसाया जा रहा है।

Related Articles