कोरबा में सड़क हादसे ने पति पत्नी की दर्दनाक मौत, भारी वाहन ठोकर मार कर हुआ फरार
सतपाल सिंह
कोरबा में सड़क हादसे ने पति पत्नी की दर्दनाक मौत, भारी वाहन ठोकर मार कर हुआ फरार

कोरबा जिले के नकटीखार बायपास मार्ग के पास आज मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बालको नगर निवासी दंपत्ति की मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बहरुराम रात्रे स्कूटी वाहन से अपनी पत्नी के साथ गोढ़ी गांव में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कचन्दा नाला के पास एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बहरुराम रात्रे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। जिले में लगातार सड़क हादसे हो रहे है,जिसकी मुख्य वजह रफ्तार है।






