ChhattisgarhKorbaNATIONAL
बाबा बागेश्वर के कथास्थल में किया जा रहा अवैध कब्जा,संरपच ने की शिकायत
सतपाल सिंह

बाबा बागेश्वर के कथास्थल में किया जा रहा अवैध कब्जा,संरपच ने की शिकायत
बांकीमोंगरा | इसी साल मार्च में बागेश्वर बाबा की अरदा के बांधपारा में कथा हुई थी। अब इस स्थल पर कब्जा शुरू हो गया है। धार्मिक आयोजन के लिए जमीन समतलीकरण के कार्य ण के कार्य से कब्जा आसान हो गया है। रेडीमेड चारदीवारी लगाकर कब्जा किया जा रहा है। ईंट-पत्थर की दीवार बनाने पर लगने वाले समय के कारण फैक्ट्री में पहले से तैयार कंक्रीट की प्लेटों और खंभों को खाली जगह पर लाकर आपस में जोड़ कर कब्जा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत अस्दा की सरपंच स्नेहा सिंह ने कटघोरा तहसीलदार से अरदा के बांधपारा की खाली जमीन पर कब्जे की लिखित शिकायत की है।





