हादसा, खबर अपडेट – कोरबा सर्वमंगला चौक में घायल युवती ने तोड़ा दम,हुई पहचान
ओमकार यादव

हादसा, खबर अपडेट – कोरबा सर्वमंगला चौक में घायल युवती ने तोड़ा दम,हुई पहचान 
कोरबा जिले के सर्वमंगला चौक में आज सोमवार की सुबह हुए हादसे में स्कूटी सवार युवती की दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ( CG 12 AY 5608) ने सर्वमंगला चौक मोड़ में स्कूटी (CG 12 B R 0460) सवार युवती को अपनी चपेट में लिया, जिसके बाद युवती स्कूटी सहित सड़क पर जा गिरी,जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर सर्वमंगला पुलिस ने आनन फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। युवती की पहचान कोरबा बुधवारी निवासी मधुलता रात्रे के रूप में हुई है। जो कि केराकछार पंचायत की सचिव थी। इधर घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को पकड़ते हुए ट्रेलर को जप्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही कर रही है। आपको बता दें सर्वमंगला चौक कोरबा कुसमुंडा मुख्य मार्ग,कई भूविस्थापित ग्राम,कुसमुंडा खदान, उरगा, पंतोरा को जाने के साथ साथ मां सर्वमंगला मंदिर को सीधे जोड़ता है ऐसे में यहां लोगों की बड़ी आवाजाही रहती है। स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस द्वारा यहां ट्रैफिक व्यवस्था सम्हालने का कार्य करती है,जिससे वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रहता है, यदा कदा जब यहां पुलिस नहीं रहती तो भारी वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो जाती है और रफ्तार पर लगाम नहीं रहता जिससे ऐसे हादसों की संभावना बनी रहती है। ओमकार यादव के साथ ओम गवेल की खबर।





