Chhattisgarh
*सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट सिंघीतराई में बड़ा हादसा*

सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट सिंघीतराई मे आज 14/04/2026 दोपहर दो बजे के आस- पास बड़ा हादसा हो गया जहां पर बॉयलर फट गया बॉयलर फटने का धमाका इतना भयानक था की आवाज दुर- दुर तक सुनाई दी घटना इतना भयानक था जिसके चलते चीख पुकार और अफरा तफरी मच गयी।

जानकारी के मुताबिक वहां आसपास काम कर रहे मजदुर जिनका आकंडा 30-40 बताई जा रही है वो घायल हो गये हैं और लगभग 5-7 मजदुरों की दुखद मृत्यु हो गई है मृत्यु का आकंडा अभी और बढ़ सकता है क्योकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर घायल हैं जिसे बताया जा रहा है कि रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी पहुंच कर मौका का जायजा ले रहें हैं और बचाव कार्य जारी है । ये पहली बार नहीं है जब घटना हुई है ऐसे घटना और कई बार हो चुका है लेकिन शासन प्रशासन कोई ठोस कार्यवाही नहीं करती है





