CG News: भारी बारिश से रेल सेवा प्रभावित… जलभराव और ट्रैक धंसने से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के दुर्ग-दल्लीराजहरा सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
CG News: रायपुर-भिलाई से घूमने निकले थे 5 दोस्त, नदी में बह गई कार… ऐसे बचाई गई सभी की जान
अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित संरक्षा अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने के काम में जुटी हुई है।
इन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
रेलवे के अनुसार प्रभावित सेक्शन में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-ऑरिजिनेट किया गया है।
- ट्रेन संख्या 78816 अंतागढ़-रायपुर का परिचालन दल्लीराजहरा से रायपुर के बीच रद्द रहेगा।
- ट्रेन संख्या 78815 रायपुर-अंतागढ़ 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 78818 अंतागढ़-दुर्ग 26 सितंबर 2026 को दल्लीराजहरा से चलेगी। अंतागढ़ से दल्लीराजहरा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
- ट्रेन संख्या 68765 ताड़ोकी-रायपुर 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 68764 रायपुर-ताड़ोकी 26 सितंबर 2026 को रद्द रहेगी।
ट्रैक की लगातार निगरानी
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिचालन में यह अस्थायी बदलाव किया है। प्रभावित रेल सेक्शन में ट्रैक की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इंजीनियरिंग टीम द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है और स्थिति के अनुसार सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आगे के परिचालन संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।
बिलासपुर हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी रामसिंह ठाकुर पुलिस के हत्थे चढ़ा; 30 गिरफ्तार
यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें।




