लायंस क्लब चांपा द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 237 लोग लाभान्वित

लायंस क्लब चांपा मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तृतीय दिवस बाबा कालेश्वर नाथ की नगरी ग्राम पीथमपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चांपा नगर के विशेषज्ञ डॉ के पी राठौर , डॉ व्ही के अग्रवाल , डॉ जी पी दुबे, डॉ व्ही एन बिरथरे द्वारा लगभग 237 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया गया ।
Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला
इस अवसर पर लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता जोन चेयरपर्सन प्रेरणा 27, सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, महेंद्र कुमार पारीक , डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉ संतोष कुमार अग्रवाल, लायन नारायण सोनी, एमजेएफ लायन नंदकुमार देवांगन , लायन बैजनाथ देवांगन , खूबचंद देवांगन उपस्थित थे जिन्होंने पुनीत सेवा कार्य में सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया ।





