लूथरा शरीफ में उर्स,भारी वाहनों की आवाजाही में लगी पाबंदी..बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्सन रूट…


लूथरा शरीफ में उर्स,भारी वाहनों की आवाजाही में लगी पाबंदी..बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्सन रूट…

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा लूथरा शरीफ में उर्स के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारी वाहनों के लिए डायवर्सन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि उर्स में जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार के आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े तथा ट्रांसपोर्टर व्यवसाईयों को भी उनके वाहनों के संचालन में किसी प्रकार की मार्ग को लेकर संशय की स्थिति ना बने। परिवर्तित मार्ग निम्न अनुसार निर्धारित की गई है:-
*🔹लूथरा शरीफ उर्स के दौरान रुट डायवर्सन सूचना:-
*दिनांक 30.09.26 के प्रातः 6.00 बजे से 02.10.26 के शाम 6.00 बजे तक के लिए*
1 बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहन बिलासपुर से अकलतरा मार्ग का उपयोग करे।
बिलासपुर सीपत बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
2.बलौदा से बिलासपुर जाने वाली भारी वाहन बलौदा से अकलतरा होते बिलासपुर जाएंगे।
बलौदा से सीपत बिलासपुर मार्ग भारी वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
3. सीपत से बलौदा जाने वाली भारी वाहन सीपत गतौरा होते अकलतरा मार्ग का उपयोग करे।
*लूथरा शरीफ उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फोर व्हीलर एवं टू व्हीलर के लिए पार्किंग व्यवस्था*
🔹बलौदा की ओर से आने वालो के लिए दादी अम्मा के आगे मंडी में तथा सीपत की ओर से आने वालो के लिए आदिवासी मंदिर के पास रखा गया है।
अतः समस्त भारी वाहनों के संचालकों से विशेष अपील है कि भारी वाहनों को परिवर्तित मार्ग से ही संचालित करें ताकि उर्स के दौरान आवागमन संबंधी किसी भी प्रकार के व्यवधान का सामना आम नागरिकों को ना करना पड़े। तथा उस मार्ग में जाने वाले समस्त नागरिकों एवं अन्य वाहन चालकों से विशेष अपील है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहनों का संचालन करें तथा समस्त सुरक्षा निर्देशों, सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का गंभीरता पूर्वक पालन करते हुए ही वाहन चलावे एवं यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा दिए जा रहे हैं आवश्यक निर्देशों का पालन अवश्य करें ताकि सरल, सुगम, सुरक्षित, सुव्यस्थित एवं सुचारू तरीके से सुनिश्चित की जा सके।






