*लीनेस क्लब सक्ती ने तीज मिलन समारोह का किया आयोजन*

जिला रिपोर्टर सक्ती- उदय मधुकर
सक्तीः- ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सी.जी.-1 ‘स्वर्णिम सक्ती’ की आधिकारिक यात्रा और तीज मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार दैनिक हरिभूमि जिला ब्यूरो रामनरेश यादव, दैनिक दबंग दुनिया जिला ब्यूरो शम्सतमरेज खान एवं पत्रकार बजरंग अग्रवाल को लिनेस क्लब की ओर से श्रीफल एवं मोमेंटो, स्मृति चिन्ह, देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चार्टर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लीनेस रश्मि अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर लीनेस शबाना नाज़ रहीं।
सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, लीनेस प्रार्थना और मंत्रोच्चार के साथ हुई। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो, सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक और कोषाध्यक्ष व माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे ने अतिथियों को चुनरी, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान जूनियर पी.एस.टी. द्वारा स्वागत गीत और लीनेस विनीता जायसवाल द्वारा ईश आराधना नृत्य प्रस्तुत किया गया। ध्वजवंदना लीनेस विजया जायसवाल ने की, जिसके बाद राष्ट्रगान और विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
सेवा कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की सराहना
अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद, सचिव निकहत करीम मलिक ने सचिव प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष प्रिया दुबे ने वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व अध्यक्ष लीनेस अल्का कंवर ने अपने कार्यकाल की यादें साझा करते हुए क्लब के कार्यों की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा ने बताया कि क्लब द्वारा डिस्ट्रिक्ट के सभी प्रोजेक्ट्स के अनुसार बेहतरीन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइजर लीनेस शबाना नाज़ ने सक्ती क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सदस्यों को भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
प्रमुख आकर्षण और सम्मान समारोह
सांस्कृतिक रंग: प्रभा, पूनम और कलेश्वरी द्वारा प्रस्तुत शानदार छत्तीसगढ़ी नृत्य ने पूरे सदन का मन मोह लिया।
निरीक्षण व सेवा कार्य: डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ने क्लब के स्क्रैप बुक, सचिव व कोषाध्यक्ष के रजिस्टरों का अवलोकन किया और प्रशासनिक कार्यों की जमकर सराहना की। अतिथियों ने नारायण सागर तालाब में क्लब द्वारा लगाए गए बैंचों का अवलोकन भी किया।
सम्मान: इस अवसर पर पत्रकारों का विशेष सम्मान किया गया। उपस्थित उत्कृष्ट सक्रिय सदस्य के रूप में अनीता सिंह को स्मृति चिह्न व उपहार दिया गया।
मंच संचालन व प्रतियोगिताएं: लीनेस संगीता ने अपने शानदार मंच संचालन से सभी को बांधे रखा। बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार सुषमा जी को, ‘फेस ऑफ़ द डे’ का खिताब अमृता सिंह को मिला। लकी विनर गोपी और लक्ष्मी रेड्डी रहीं, जबकि खेल प्रतियोगिता की विजेता लीनेस प्रिया दुबे बनीं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए और सभी ने स्वादानुसार भोजन का आनंद लिया।





