छत्तीसगढ

*ग्राम पटेल श्रीमती मांडवी साहू का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन*

*ग्राम पटेल के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी व निष्ठा के साथ करूंगी - श्रीमती मांडवी साहू*

 

जिला रिपोर्टर सक्ती-  उदर मधुकर

सक्ती विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सपनईपाली के आश्रित ग्राम चारपारा निवासी श्रीमती मांडवी साहू पति कुंज बिहारी साहू ग्राम चारपारा ग्राम पटेल नियुक्त की गई हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने इस पद पर उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 222, 223 के तहत् की है। इधर श्रीमती मांडवी साहू ने ग्राम पटेल के रूप में अपने नये दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा के करने की बात कही है। गौरतलब हो ग्राम पटेल कि ग्रामीण स्तर पर प्रशासन और राजस्व व्यवस्था से जुड़ा एक पारंपरिक और महत्वपूर्ण पद होता है। जिसे भू राजस्व संहिता के तहत मान्यता दी जाती है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति सरकार व ग्रामीणों के बीच कड़ी की तरह कार्य करता है। जो गांव में शांति व्यवस्था और राजस्व कार्यो में प्रशासन की मदद करता है। इधर गणेशोत्सव के मची धूम के बीच चारपारा वासियों को जैसे ही श्रीमती मांडवी साहू की ग्राम पटेल पद पर नियुक्ति की जानकारी हुई तब ग्रामीणों ने अपने ग्राम के नवनियुक्त ग्राम पटेल का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026