ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक खुली किताब की तरह, उनके विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल*

 

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती, 6 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व मंत्री श्री मेघाराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री सम्पूर्णानंद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया के विशिष्ट आतिथ्य में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य वक्ता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक खुली किताब की तरह है, जिससे प्रत्येक भारतीय राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ले सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी की सोच सदैव एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत के निर्माण की रही। वे देश में एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव को सर्वोच्च मानते थे। “तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें” का भाव उनके जीवन का मूल मंत्र था। उन्होंने कश्मीर में लागू पृथक व्यवस्था का विरोध करते हुए राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया और राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुष अपने विचारों और राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों के कारण सदैव अमर रहते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

पूर्व मंत्री श्री मेघाराम साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक था। उनके विचारों को आत्मसात कर ही भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। मनचस्थ अतिथियों ने भी डॉ श्यामा प्रसाद जी के जीवन आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर शासन द्वारा मनोनीत नगरपालिकाओं के नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा राठौर, सोनसाय देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चंद्रा,सुश्री आशा साव,एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा धर्मेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, सत्यनारायण चंद्रा, जिला मंत्री अरुण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, नवनियुक्त एल्डरमैन दीपक गुप्ता, सुषमा कसेर, सुशीला गबेल, दादू केंवट, सुमित शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक लाखन नामदेव,वेद देवांगन, पिंटू सिंघल, भुवन सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्वकर्मा, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, विजय जांगड़े, राजकमल राठौर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने किया तथा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल ने आभार व्यक्त किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026