*बड़े परड़मुड़ा में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना हेतु हुआ भूमिपूजन*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती:: मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बड़े परड़मुडा में 26 अगस्त बुधवार को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्र प्रकाश खूंटे के प्रतिनिधि तथा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खुंटे ने संबोधित किया। अपने संबोधन में चंद्रपुर खुंटे ने इस पुनीत सोंच को फलीभूत करने के लिए बढाए कदम के लिए बड़े परड़मुड़ा ग्राम वासियों को धन्यवाद दिया। श्री खुंटे ने इस मौके पर आगे कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व तथा उनका जीवन दर्शन हम सबको समतामूलक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरणा देता है। यही वजह है कि लोग उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनके विचारधारा में चलने संकल्पित होते हैं। बड़े परड़मुड़ा ग्राम वासियों ने भी यही सोंच के साथ यह कदम उठाया है। जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं।
गौरतलब हो कि बड़े परड़मुड़ा में इस कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती कौशिल्या लहरे ने किया और उन्होंने भी इस पुनीत कार्य के लिए अंबेडकर फाऊंडेशन के सदस्यों सहित ग्रामवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में खगेश्वर गबेल, अशोक गवेल, गिरधर गवेल, फोटू लाल यादव, धर्म लाल चंद्रा, शिव सिदार, सुशील भारद्वाज, उदय शंकर धृतांत, कैलाश धीरहे, युगल, सुमन, सहदुल सुमन, अजय खुंटे, सुरेंद्र पांडे, आदित्य खूंटे , गितेश कर्ष, उत्तम रात्रे, शांता व अनाला सर सहित प्रबुद्ध जन्म एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






