
दुखद खबर कोरबा – घायल एएसआई के बेटे की इलाज के दौरान मौत
कोरबा शहर में बीते दिन हुए दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में घायल ए एस आई रामनारायण रात्रे के इकलौते पुत्र चंद्रमणि रात्रे (दादू) का आज रायपुर अस्पताल में दुखद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सीने में गंभीर चोट की वजह से उन्हें बिलासपुर अपोलो से रायपुर निजी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस सूचना से उनके परिजन वो परिचितों में शोक की लहर है। आपको बता रविवार दरमयानी रात एक से तीन बजे के बीच की है। सिटी कोतवाली थाना के अधीन मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत बुधवारी बायपास मार्ग पर रात करीब 1 बजे कुछ युवक अपने दोस्तों के साथ काले रंग की कार में मौजूद थे। इस दौरान यहां एक सफेद रंग की बोलेरो आकर रुकी और सड़क पर पूरी जगह होने के बावजूद काली गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए। इस दौरान सफेद गाड़ी सवार लोगों ने पहले से खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए कहा। जिसे वहां खड़े युवकों ने मना कर दिया। विवाद के दौरान कार में बैठा एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र चंद्रमणि रात्रे(दादू) जैसे ही बाहर निकला और सड़क पर पहुंचा। उसे देखते ही सफेद गाड़ी चालक ने गाड़ी बढ़ाई और उसे कुचलते हुए मौके से मारते भाग गया। पीछा कर रहे एक अन्य युवक को बलगी क्षेत्र में इन्हीं युवकों ने जमकर मारपीट की ओर अधमरा कर भगा गए। घटना को आज ५ दिन बीत चुके है लेकिन अब तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।





