*जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नए जिलाध्यक्ष बने अधिवक्ता श्याम लाल साहू*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
*उपाध्यक्ष पद पर -अश्विनी राठौर, उपाध्यक्ष (महिला) पद पर सुश्री अन्नपूर्णा राठौर (निर्विरोध), सचिव पद पर नरेंद्र प्रसाद पटेल, सहसचिव पद पर फलीत लहरे, कोषाध्यक्ष पद पर अंजना कंवर (निर्विरोध) सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर अरविंद भारद्वाज विजयी रहे…*
सक्ती जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के पदाधिकारियों के लिए 26 मई को सम्पन्न हुए चुनाव में अधिवक्ता श्याम लाल साहू जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता दिगम्बर चौबे को 10 मतों से हराया। जिलाध्यक्ष के हुए चुनाव में विजयी उम्मीदवार श्री साहू को मिले 101 मत के मुकाबले उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता दिगम्बर चौबे को सिर्फ 91 मत ही प्राप्त हुए। दो अन्य प्रत्याशी सत्यवान खर्रा को 08 मत तो चितरंजय पटेल को सिर्फ 6 मत ही प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद हेतु अश्विनी राठौर को 94 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार मौर्य को 65 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे उम्मीदवार प्यारे लाल पटेल को सिर्फ 45 मत ही प्राप्त हुए। इस प्रकार उपाध्यक्ष के चुनाव में अश्विनी राठौर विजयी रहे।
सचिव पद के चुनाव में विजयी उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद पटेल को 80 मत मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्येन्द्र सोनी को 68 मत प्राप्त हुए। दो अन्य उम्मीदवार सुरती चंद्रा को 48 मत तथा दिनेश राठौर को 10 मत प्राप्त हुए प्राप्त हुए। इस क्रम में सह सचिव पद के चुनाव में विजयी उम्मीदवार फलीत लहरे को 80 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र कुमार भारद्वाज को 78, साखी गोपाल दुबे को 46 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अधिवक्ता फलीत लहरे विजयी रहे। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए हुए चुनाव में विजयी उम्मीदवार अरविंद भारद्वाज को 132 मत मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंदी खगेश्वर प्रसाद चौबे को 70 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु राहुल स्वर्णकार को 141 मत, संतोष कुमार यादव को 140 मत , वीरेंद्र कुमार को 123 मत तथा अलीम खान को 88 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर श्यामलाल साहू, उपाध्यक्ष पद पर अश्विनी राठौर, सचिव पद पर नरेंद्र प्रसाद पटेल, सह सचिव पद पर फलीत लहरे तथा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर अरविंद भारद्वाज निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल स्वर्णकार, संतोष कुमार यादव एवं वीरेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित किए गए। विदित हो कि उपाध्यक्ष ( महिला) पद पर सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, कोषाध्यक्ष पद पर अंजना कंवर, ग्रंथपाल पद पर दिनेश जायसवाल, कार्यकारिणी पद हेतु शिल्पा गर्ग पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक परिषद के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में चुनाव अधिकारी गनी मोहम्मद तथा सह चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल एवं अर्जुन राठौर का योगदान रहा ।






