Chhattisgarh

कोरबा में गुंडागर्दी पर पुलिस का कड़ा प्रहार: इमलीडुग्गू और राताखार में उत्पात मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

सतपाल सिंह

Jas

कोरबा में गुंडागर्दी पर पुलिस का कड़ा प्रहार: इमलीडुग्गू और राताखार में उत्पात मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

कोरबा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के कड़े निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने इमलीडुग्गू और राताखार क्षेत्र में मारपीट व आतंक मचाने वाले 4 शातिर आरोपियों को दबोच लिया है।

पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

 

सलाखों के पीछे पहुंचे ये आरोपी:

 

1. विकास निर्मलकर उर्फ लक्की (पिता: विनोद निर्मलकर, उम्र 25 वर्ष) – निवासी: राताखार मानस चौक

2. राजा उर्फ खेसखास वर्मा (पिता: संतोष वर्मा, उम्र 23 वर्ष) – निवासी: राताखार गौर चौक

3. कृष्ण चंद्र (पिता: रूपलाल चंद्र, उम्र 22 वर्ष) – निवासी: राताखार

4. प्रकाश साहू (पिता: बंशी साहू, उम्र 20 वर्ष) – निवासी: राताखार अटल आवास

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में किया गया पेश

थाना कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोरबा के समक्ष पेश किया, जहां से उनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस के इस त्वरित एक्शन से इलाके के बदमाशों और उपद्रवियों में हड़कंप मच गया है।

कोरबा पुलिस की दो टूक चेतावनी और अपील:

“शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिक पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी मारपीट, गुंडागर्दी या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026