कोरबा – दो दिन से लापता नाबालिक का शव पेड़ में लटका मिला

कोरबा जिले उरगा थाना अंतर्गत भलपहरी पंचायत के बटरामपुर निवासी शंकर रोहिदास पिता स्वर्गीय बंधन रोहिदास उम्र लगभग 16 वर्ष बीते 17 जून से लापता था, घर वालो ने बताया कि वह कही से काम से घर आया,बाइक को खड़ी कर पैदल निकला, उन्हें लगा कि आसपास कही गया,परंतु वह रात में भी नहीं लौटा, परिजनों ने इसकी सूचना उरगा पुलिस को दी,कई गांव और आसपास के इलाकों में ढूंढने से वह नहीं मिला। पुलिस ने नाबालिक का मोबाइल ट्रेस किया जिस पर उसका लोकेशन उसी के गांव में एक खेत के पास होना पाया गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। खेत में लगे परसा के पेड़ में युवक ने कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पुलिस द्वारा शव को नीचे उतार कर मर्ग पंचनामा की कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच जारी है।





