ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
KorbaNATIONAL

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

सतपाल सिंह

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

Noor suzuki korba

कोरबा। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, कोरबा द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन के साथ अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल का वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, कोरबा के अध्यक्ष मेहदी हसन ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक नेक और मानवीय कार्य है। जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में हमारा रक्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

 

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पैगंबर हज़रत मुहम्मद ﷺ के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए हमेशा जरूरतमंदों और पीड़ित लोगों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। पैगंबर मुहम्मद ﷺ के संदेश को बताते हुए उन्होंने हदीस का हवाला दिया:

 

«“तुम ज़मीन वालों पर रहम करो, आसमान वाला तुम पर रहम करेगा।”

(हदीस)»

 

उन्होंने कहा कि इस्लाम केवल इबादत का संदेश नहीं देता, बल्कि इंसानियत, रहम, सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की भी शिक्षा देता है। रक्तदान और फल वितरण जैसे कार्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। मेहंदी हसन ने बताया कि 130 यूनिट ब्लड दान किया गया!इस अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा के सदस्य शमशेर आलम, इम्रान खान, आदिल इंडियन, मुहम्मद मोनिश, फैयाज अली, मुहम्मद आदिल,अनवारूल इकबाल, अकबर खान, रईयान खान जमाअत के कार्यकर्ता आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का उत्साहपूर्वक सहभाग रहा।

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द, कोरबा ने समाज के लोगों से जरूरतमंदों की सहायता और मानव सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026