ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*आबकारी विभाग की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही*

135 लीटर महुआ शराब और1560 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त 

 

जिला कलेक्टर सक्ति अमृत विकास तोपनो  और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार अवैध शराब बनाने वाले स्थान को चिन्हित करके आबकारी विभाग को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में आज
दिनांक 8/7/2026 को ग्राम रायपुरा भाटापारा बांधा तालाब के किनारे आस पास छुपा कर रखे हुए 27 नग प्लास्टिक के जरीकेन में कुल 135 लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में बरामद होने से धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
ग्राम रायपुरा भाटापारा बांधा तालाब में पानी के अंदर 78 नग प्लास्टिक के बोरी के अंदर पन्नी में भरी प्रत्येक में 20 -20 kg महुआ लाहन कुल 1560 kg लावारिश हालत में बरामद होने से धारा 34(1) च के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक रघुनाथ पैकरा,नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ परस राम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026