हरीश कलसा बनाए गए युवा कांग्रेस ब्लॉक 2 के अध्यक्ष सौंपा गया नियुक्ति पत्र

बिलासपुर -:हरीश कलसा बनाए गए युवा कांग्रेस ब्लॉक 2 के अध्यक्ष सौंपा गया नियुक्ति पत्र

छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मध्य नजर युवा कांग्रेस लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है इसी कड़ी में बिलासपुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है जिसमें ब्लॉक 2 से हरीश कलशा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी प्रियंका किन्नाल पटेल जी तथा जिला बिलासपुर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू अस्लम,प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है बता दे की नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कलशा ने यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो तथा हितग्राही कार्ड अभियान में हजारों लोगों की सदस्यता भी की है नियुक्ति से युवाओं में हर्ष का माहौल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *