Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में नए वेदर सिस्टम का असर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आज से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। वहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के प्रभाव से देखने को मिल सकता है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके 21 सितंबर को डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद 23 सितंबर की सुबह तक इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंचने का अनुमान है।

CG State Awards 2026: छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान के लिए 13 क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अलंकरण, इस तारीख तक करें आवेदन

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में मौसम का ऐसा ही रुख बने रहने का अनुमान है।

नए मौसम सिस्टम से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इसके डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन में बदलने के बाद इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य के करीब रही है। मौसमी वर्षा में सामान्य से करीब 6 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है।

LPG Subsidy New Rule 2026: LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले कर लें ये जरूरी काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

बिलासपुर में 33.2 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

रविवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई। इस दौरान बिलासपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश के आंकड़ों की बात करें तो छिंदगढ़ में 7 मिमी वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा तोंगपाल और छोटेडोंगर में 6-6 मिमी, नांगर और सुकमा में 5-5 मिमी तथा जगदलपुर, मालखरौदा, ओरछा, पेण्ड्रा रोड और कुसमी में 4-4 मिमी बारिश हुई। प्रदेश के कई अन्य इलाकों में 1 से 3 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026