NATIONAL

लू के कारण 16 लोगो की मौत,भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश

लू के कारण 16 लोगो की मौत,भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश..

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

 

 

भारत – देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। तेलंगाना प्रदेश में लू के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को दी। रेड्डी ने लू के कारण उत्पन्न स्थिति पर अधिकारियों के साथ बैठक की और बताया कि राज्य के सात जिलों में 16 मौतें हुई हैं।उन्होंने जिला कलेक्टरों की ओर से मिले रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई। इसके बाद वारंगल अर्बन, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।

लू से बचने के लिए दिया यह आदेश

राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को उन गांवों की पहचान करने का निर्देश दिया जहां अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उन गांवों को मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से गर्मी के बारे में चेतावनी भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि पीने का पानी, छाछ, ओआरएस के पैकेट बस स्टेशनों, बाजारों, प्रमुख सड़कों और उन स्थानों पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए जहां बड़ी संख्या में मजदूर काम करते हैं।धूप में ना निकलने का आग्रह किया

उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण होने वाली जानमाल की हानि को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। मंत्री ने आग्रह किया कि वरिष्ठ नागरिक, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और अस्वस्थ लोग सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने जिला कलेक्टरों को लू की स्थिति पर विशेष रूप से नजर रखने का निर्देश दिया और मंडल से लेकर गांव स्तर तक के सरकारी कर्मचारियों को गर्मी से राहत के उपायों के तहत जमीनी स्तर मौजूद रहने को कहा।उन्होंने कहा कि प्रशासन को मानव जीवन के साथ-साथ गांवों में जानवरों और पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए। मौसम विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए रेड्डी ने कहा कि करीमनगर, पेडपल्ली, भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों में 26 मई तक भीषण गर्मी रहेगी। उन्होंने जिला कलेक्टरों से जनता को राहत प्रदान करने के लिए उपाय करने का आग्रह किया है।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026