रायपुर inn24 (रविंद्र दास)प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुये कहा कि मलाईदार विभागों के लिये जूतम पैजार की नौबत आ गई है इसलिये विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक मलाईदार विभागों के लिये एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही है, इसी कारण मंत्रिमंडल के बंटवारे में दिक्कत हो रही है, अब तो ये भी तय किया गया है संगठन के एक लोग को भी मंत्री के साथ रखा जायेगा। मंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी हुई जनता के प्रतिनिधि होते है। संगठन के आदमी का मंत्री के साथ लगाना सीधे-सीधे संविधानेत्तर व्यवस्था है। कांग्रेस सरकार के समय से ही दिया जा रहा है 5 किलो निःशुल्क राशन नये साल से 5 साल तक राशन मुक्त की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले से चली आ रही है राशन मुफ्त योजना, प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुफ्त राशन देने का काम कर रही थी। भाजपा कांग्रेस सरकार की योजना को बढ़ा रही है आगे केन्द्र सरकार के मुफ्त राशन के अतरिक्त कांग्रेस सरकार 5 किलो राशन देती थी। भाजपा सरकार 5 किलो चावल का नुकसान कर रही है। अब सीएम बताये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त राशन 5 किलो देगी की नहीं।
The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices.
INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.
कुसमुंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो अलग-अलग मामलों का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, समान बरामद
14.10.2026
कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
14.10.2026
संगठन विस्तार: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बालको खंड बैठक संपन्न, नई जिम्मेदारियों की घोषणा 30 नवंबर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, बालको स्थापना दिवस और राज्य स्थापना दिवस पर होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
14.10.2026
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, महाभारत का जिक्र कर जज ने सुनाया फैसला
14.10.2026
छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया’, रवि किशन का छत्तीसगढ़ के लिए खास अंदाज, बोले- मौका मिला तो छत्तीसगढ़ी फिल्म में जरूर करूंगा काम