बिलासपुर : बाथरूम में नहा रही थी महिला, कमरे में हुई लाखों की चोरी

बिलासपुर में दिनदहाड़े महिला के घर में चोर घुस गए। इसके बाद उन्होंने 50 हजार कैश समेत 10 लाख रुपए का माल पार कर दिया है। जिस समय चोर घर में घुसे थे, उस समय महिला बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। महज आधे घंटे के भीतर चोरों ने आलमारी से पैसे और गहनों को निकाल लिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मसानगंज सरजू बगीचा निवासी सत्यभामा मिश्रा पति स्व.विजय कुमार (62) घरेलू काम करती हैं। वह घर में अपने पोता विनायक मिश्रा के साथ रहती है। उनके मकान में तीन किराएदार भी रहते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे विनायक क्रिकेट खेलने स्टेडियम चला गया था। इस दौरान महिला घर में अकेली थी। लेकिन, बाहर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। विनायक ने दरवाजा खुला छोड़ दिया था, जिसे सत्यभामा ने बंद नहीं किया था। वह सुबह करीब 7.30 बजे सोकर उठी और बाथरूम में घुस गई। ब्रश वगैरह करने के बाद वह नहाने लगीं। फिर 8.15 बजे नहा कर निकल गईं। हालांकि, तब उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी नहीं थी।

सत्यभामा पैसे निकलवाने के लिए बैंक जाने वाली थी। सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपना पर्स खोलकर देखा, तब उसमें रखे 50 हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद छज्जे में रखी चाबी लेकर आई और अलमारी खोली तो भीतर लॉकर टूटा था और इसमें रखे 23 तोला सोने के जेवर भी नहीं थे। इससे उन्हें चोरी का पता चला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *