ChhattisgarhKorbaअपराधकोरबा न्यूजछत्तीसगढ

Korba Crime News : घरेलू विवाद के बाद महिला से दुष्कर्म, पति के दोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दोस्ती और भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद महिला घर से बाहर निकल गई। इसी दौरान उसके पति के कुछ दोस्त वहां पहुंचे और महिला को बातचीत के बहाने अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई और नशे की हालत का फायदा उठाया।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

CG Teachers Recruitment: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट दोबारा बनाने के दिए आदेश

इसके बाद आरोपियों में से एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और फिर थाने जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और दो आरोपियों जाबिर अली और निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

मौत का LIVE VIDEO: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर गई जान

जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बातचीत के बहाने रोककर शराब पिलाई और बाद में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस घटना ने इलाके में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026