Chhattisgarhछत्तीसगढ

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री इस दिन, बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। बीते सप्ताह से मौसम का ​मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप के बाद शाम रात में आंधी और बारिश हो रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञों की माने तो जून के दूसरे सप्ताह में ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच जाएगा। इधर दुर्ग में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं और इसका असर दुर्ग जिले में भी दिखाई देने लगा है। बीते शाम मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के कई हिस्सों में करीब दो घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली।

ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM

छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका: दिग्गज नेता का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दुर्ग सहित कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलीं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक इसी तरह की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताते हुए दुर्ग जिले के लिए आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक जिले में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

इजरायल में देर रात बड़ा धमाका, आसमान में छाया काला धुआं; VIDEO आया सामने

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून 15 जून तक पहुंच सकता है, जबकि नौ जून तक इसके जगदलपुर पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं। पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीप समूह और अंडमान क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। वहीं समुद्र के ऊपर पश्चिमी हवा 35 किलोमीटर प्रतिघंटा या उससे अधिक की रफ्तार से चल रही हैं।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026