CGPSC Mains 2026: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 6 जून से शुरू होगी परीक्षा; दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम

CGPSC Mains 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा 6, 7, 8, व 9 जून को आयोजित होगी। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी।इसके लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और रायपुर में केंद्र बनाए गए हैं। 6 जून को पहली पाली में पेपर 1 लैंग्वेज और दूसरी पाली में पेपर 2 निबंध का होगा। ऐसे ही 7 जून को पेपर 3 जनरल स्टडीज 1 व पेपर 4 जनरल स्टडीज 2, 8 जून को पेपर 5 जनरल स्टडीज 3 व पेपर 6 जनरल स्टडीज 4 और 9 जून को पहली पाली में ही पेपर 7 जनरल स्टडीज 5 का पेपर होगा।
CGPSC द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेशभर में निर्धारित केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो राज्य सेवा में चयन पाने की दिशा में पहला चरण था। 17 विभागों के लिए कुल 238 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें CMO के 29, डिप्टी कलेक्टर 14 और राज्य पुलिस के 28 पद शामिल है। ( CG News) बता दें कि सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के हैं। इनमें प्रशासनिक, पुलिस, वित्त और अन्य विभागों के महत्वपूर्ण पद शामिल हैं, जो युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माने जाते हैं।
मथुरा के बाबा की शर्मनाक हरकत, छत्तीसगढ़ की युवती से दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार
ये रहा पूरा शेड्यूल
जारी कार्यक्रम के अनुसार-
06 जून 2026: भाषा एवं निबंध
07 जून 2026: सामान्य अध्ययन-I एवं II
08 जून 2026: सामान्य अध्ययन-III एवं IV
09 जून 2026: सामान्य अध्ययन-V






