CG News: रेलवे स्टेशन पर वेंडरों की गुंडागर्दी, खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर मारपीट; वीडियो वायरल

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खाने-नाश्ते की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक वेंडर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी गई। घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
बिक्री को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन पर खाने-पीने के सामान की बिक्री को लेकर वेंडरों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक वेंडर के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में मारपीट की घटना दिखाई दे रही है।
Chhattisgarh: पंप चोरी के आरोपियों को मिली अनोखी सजा! जूतों की माला पहनाकर गांव में निकाला जुलूस
जीआरपी ने तीन वेंडरों को किया गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी पुलिस ने घटना में शामिल तीन वेंडरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में अनुशासन बनाए रखने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।





