नीले ड्रम’ के बाद अब ‘सांप कांड’ में भी फांसी! प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी और उसके आशिक को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत!

‘नीले ड्रम’ के बाद अब ‘सांप कांड’ में भी फांसी! प्रेमी के साथ मिलकर पति को सांप से डसवाने वाली पत्नी और उसके आशिक को कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत! 
मेरठ की अदालत ने एक बार फिर ऐतिहासिक और सख्त फैसला सुनाया है! ‘नीले ड्रम कांड’ के ठीक दो दिन बाद, अब बेहद चर्चित ‘सांप कांड’ हत्याकांड में भी कोर्ट ने दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा (Capital Punishment) सुनाई है।
क्या था पूरा मामला?
अप्रैल 2025 में रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस मर्डर को ‘सर्पदंश’ (सांड़ काटने से हुई मौत) का रूप देने के लिए उन्होंने बिस्तर पर ₹1000 में खरीदा हुआ एक सांप छोड़ दिया। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और सपेरे की गवाही ने दोनों की पोल खोल दी—पता चला कि अमित की मौत दम घुटने से हुई थी और जो सांप खरीदा गया था, उसके दांत ही नहीं थे!
कोर्ट रूम में जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जज ने फांसी का फैसला सुनाया, तो दोनों आरोपी फुट-फुटकर रोने लगे। रविता ने अपने 3 छोटे बच्चों का हवाला दिया, जिसपर अदालत ने निर्देश दिया कि बच्चों की देखरेख मेरठ के जिला अधिकारी (DM) करेंगे।





