Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG Crime News: शहर में दो दिन में चाकूबाजी की दो वारदातें – घर में घुसकर थर्ड जेंडर पर जानलेवा हमला, बर्थडे पार्टी में दो युवकों को चाकू से किया घायल 

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो दिनों के भीतर शहर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। इन हमलों में कुल तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

CG NEWS : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, SECL डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत

थर्ड जेंडर का चाकू से रेता गला

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-6, ए-मार्केट के पास रहने वाली थर्ड जेंडर ‘रानी’ पर अज्ञात युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में घुसकर पहले तकिए से रानी का मुंह दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। वहीं जब उसने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उसके गले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल हालत में रानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

OBC आयोग अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा: CM और राज्यपाल से मुलाकात, प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा

बर्थडे मना रहे युवकों पर जानलेवा हमला

चाकूबाजी की दूसरी वारदात वैशाली नगर थाना क्षेत्र की है। इंदिरा गांधी कॉलेज के पास अटल आवास में बृजलाल मौर्य नामक युवक का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद बृजलाल मौर्य और राजू विश्वनाथ पर तीन अज्ञात युवकों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक लहूलुहान हो गए। वारदात के बाद चीख-पुकार मचने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घायलों को तुरंत सुपेला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इन दोनों मामलों में भिलाई नगर और वैशाली नगर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अज्ञात आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। शहर में लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026