Chhattisgarhछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा में बड़ी कार्रवाई: सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा किया बरामद

दंतेवाड़ा : जिला दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग व नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 जून को खुफिया सूचना के आधार पर ग्राम तोडमा थाना बारसूर के घने जंगल में सीआरपीएफ 195 वाहिनी व दंतेवाड़ा पुलिस के नेतृत्व में संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में गहन सर्चिंग करते नक्सली द्वारा छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री की तलाश की जा रही थी।

CG Crime News: शहर में दो दिन में चाकूबाजी की दो वारदातें – घर में घुसकर थर्ड जेंडर पर जानलेवा हमला, बर्थडे पार्टी में दो युवकों को चाकू से किया घायल 

सर्चिंग के दौरान लगभग 8ः40 बजे ग्राम तोड़मा के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जवानों ने तत्काल बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया। जांच करने पर 2 प्रेशर कुकर आईईडी पाया गया। 1 पाइप बम्ब (10 किलो) किलो ग्राम था जिसे बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कताए सूझबूझ व कार्रवाई के कारण संभावित बड़ी जनहानि टल गई। अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग भी की गई।

Twisha Sharma Case Update: जेल में गिरिबाला-समर्थ को मिला वीआईपी ट्रीटमेंट, यहां वो 29 कैदी भी, जिन्हें ट्विशा की सास ने जज रहते सुनाई थी सजा

बीजीएल, .303 रायफल, एयर रायफल, 303 मेग्जिन, चार्जर क्लीप, इंसास मेग्जिन, बीजीएल कारतूस खाली केस, 12 बोर एएमएन, 303 ब्लैंक कारतूस, पटाखे, वायरलेस सेट (04 नग बैटरी के साथ), गन पाउडर, कोर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक बेल,शाॅक वेव डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (128 नग), गैर विद्युत विस्फोटक (48 नग), 51 एमएम बम (01 नग $ 02 खाली खोल), दूरबीन, नक्सली वर्दी, गोला बारूद की थैलियां (04 नग),काॅम्बेट बेल्ट, मल्टीमीटर, कैमरा फ्लैश, इलेक्ट्रिक कन्ट्रोल युनिट (09 नग), बैटरी पेंसिल 12 वोल्ट (35 नग), इलेक्ट्रिक स्वीच (07 नग), टेलीफोन का तार 20 मीटर सहित अन्य दैनिक उपयोग सामग्री शामिल हैं। साथ ही, नक्सली साहित्य भी बरामद हुआ।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026