मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे

अंबिकापुर: इंतजार की घड़ी आखिर खत्म हो गई है। आज छत्तीसगढ़ के 90 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं, कांग्रेस में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, आरंग विधानसभा सीट से मंत्री शिव डहरिया हार गए हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह साहब ने जीत हासिल कर ली है। बता दें कि खुशवंत सिंह साहब ने करीब 16500 वोट से मंत्री शिव डहरिया को हराया है।

अंबिकापुर विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 158 वोटों से हराया है।

मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे

ब्रेकिंग/कोरबा/5 बजे/कटघोरा और रामपुर में इनकी जीत हुई दर्ज,कोरबा और पाली तानाखार में गिनती अंतिम पड़ाव की ओर….

हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। कुछ देर में फिर से काउंटिंग की जाएगी। जिसके बाद ही अंतिम निर्णय आएगा। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।  संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी है।

धर्मजीत सिंह जीते 

जनता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और लोरमी के बजाये तखतपुर से चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेता धर्मजीत सिंह ठाकुर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को मात दे दी है।

छत्तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। यहां दो चरण में चुनाव हुआ था। पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी।

मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले टीएस सिंहदेव चुनाव हारे

यह भी पढ़े:- देश की नंबर वन Honda की स्टाइलिश बाइक, कम कीमत और ज्यादा माइलेज के साथ मचाएगी धूम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button