रायपुर के स्कूलों को RTO का निर्देश! नाबालिग वाहन चालकों पर जल्द चलेगा अभियान, पहले होगी जागरूकता

रायपुर : नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग राजधानी में जल्द अभियान चलाने जा रहा है। इससे पहले RTO रायपुर ने सभी स्कूलों को पत्र भेजकर नाबालिग छात्र-छात्राओं को दोपहिया चलाने से रोकने को कहा है। RTO के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कई शहरों और ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में 18 वर्ष से कम आयु के स्कूली विद्यार्थी बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया चलाकर स्कूल आते-जाते हैं। यह मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है और उनके जीवन व अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
स्कूलों को क्या निर्देश?
सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के अभिभावकों को सूचित करें कि वे बच्चों को दोपहिया न दें और स्कूल में दोपहिया लाने से रोकें। जागरूकता के बाद अभियान में चालान और कार्रवाई होगी।
BRICS समिट में PM मोदी की किन नेताओं से होगी मुलाकात? सामने आया पूरा शेड्यूल, जानें कब-किससे मिलेंगे







