ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देषन में आज दिनांक- 04/07/2026 को वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें कक्षा- 1 से 5 तक लगभग 200 छात्र-छात्राओं के द्वारां फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही हरित क्रांति का संकल्प लिया गया कि आने वाले वर्षो में पर्यावरण की सुरक्षा एवं जागरूकता बनाए रखेगें।
इस अवसर पर विद्यालय इको क्लब सदस्य शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का एक पौधा, आने वाले कल का सुरक्षित जीवन है। ‘‘बच्चों को पौधों के महत्व, स्वच्छ पर्यावरण, जलवायु संतुलन तथा हरियाली बढ़ाने में वृक्षों की भूमिका के बारे में सरल एवं प्रेरणादायक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर हरियाली और बच्चों के उत्साह से जीवंत दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने ‘‘एक पेड़- एक जीवन‘‘, ‘‘हरित धरती, स्वस्थ भविष्य‘‘ जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जैसे- कटहल, अमरूद, बदाम, नींबू, नीम एवं गुलमोहर। वृक्ष, जल व जीवन वायु के मूल स्त्रोत होते है तथा प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन काल में स्वयं के लिये वृक्षारोपण करना चाहिये इस बात पर चर्चा की गई।
RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी के वार्षिक परियोजना में इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षक हेतु इको क्लब का गठन किया जाता है जिसके मुख्य सदस्य स्कूल के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ सम्मिलित होकर कार्य करते है। प्रत्येक छात्र अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण करते है एवं उसकी देख भाल भी करते है। ऐसे कार्यक्रम द्वारा बच्चों में पर्यावरण के प्रति संवेदना एवं सद्भावना का निर्माण होता है और पेड़-पौधों के महत्ता एवं महत्व की जानकारी प्राप्त करते है।






