खेती-किसानी

Today Onion Price 2024: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, एक झटके में बढ़े 10 रुपए KG प्याज़ के दाम, देखे

Today Onion Price 2024: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, एक झटके में बढ़े 10 रुपए KG प्याज़ के दाम, देखे

Today Onion Price 2024: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, एक झटके में बढ़े 10 रुपए KG प्याज़ के दाम, देखे। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में प्याज के निर्यात शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया है। सरकार के इस निर्णय का सीधा लाभ देश एवं प्रदेश के किसानों को मिलेगा। मध्य प्रदेश में सिंचाई क्षमता बढ़ने से प्याज का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। निर्यात शुल्क घटाने से किसानों को उपज का बढ़ा हुआ मूल्य प्राप्त होगा।




शनिवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में फैसला है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के किसानों के हित में लिए गए एक अन्य निर्णय पर आभार मानते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तिलहन एवं खाद्यान्न तेलों पर बेसिक ड्यूटी बढ़ाने से सभी प्रकार के आइल (तेल) की मांग बढ़ेगी।

Today Onion Price 2024: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, एक झटके में बढ़े 10 रुपए KG प्याज़ के दाम, देखे 

यह भी पढ़ें :- LIC Kanyadan Policy 2024: हर दिन मात्र ₹75 रूपये जमा करने पर मिलेंगे इतने साल बाद 14 लाख रूपये जाने सॉलिड स्कीम

उन्होंने कहा कि सरसों, सूरजमुखी, मूंगफली, सोयाबीन आदि के आइल पर बेसिक ड्यूटी को 32 प्रतिशत किया गया है। सोयाबीन के उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य चार हजार 892 किया गया है, जिसका लाभ भी किसानों को प्राप्त होगा।

Today Onion Price 2024 प्याज के भाव में 10 रु किलो तक का आया उछाल

सरकार का फैसला प्याज उत्पादक किसानों के लिए राहत लेकर आया है। केंद्र सरकार ने प्याज निर्यात पर शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया। इससे प्याज की कीमत पर असर हुआ है। गुरुवार की तुलना में शनिवार को प्याज के थोक भाव में 10 रु प्रति किलो की तेजी आई है।

Today Onion Price 2024

बदनावर मंडी में बेहतर गुणवत्ता वाला प्याज 50 रु प्रति किलो तक बिका। गुरुवार को प्याज का दाम प्रति किलो 41 रु था। यह तेजी प्रदेश की अन्य मंडियों में भी देखी गई है। पिछले 20 से 25 दिनों से वैसे भी प्याज की कीमतों में तेजी बनी हुई थी। इस बार प्याज का रकबा बढ़ने की संभावना है।

Today Onion Price 2024 बांग्लादेश व पाकिस्तान में प्याज का एक्सपोर्ट

भारत भर में प्याज उत्पादन में महाराष्ट्र प्रथम और मप्र दूसरे स्थान पर है। इनमें मालवांचल में सर्वाधिक प्याज उत्पादित होता है। यहां के प्याज की मांग देश ही नहीं पड़ोसी बांग्लादेश व पाकिस्तान में भी है। धार जिले में करीब 15 हजार हेक्टेयर में प्याज रोपा जाता है। सर्वाधिक रकबा चार हजार 300 हेक्टेयर बदनावर क्षेत्र का है। बदनावर सब्जी मंडी प्याज, लहसुन की आवक में इंदौर के बाद दूसरा स्थान रखती है। वर्तमान में यहां से प्याज यूपी के साथ बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू आदि प्रदेशों में जा रहा है।

Today Onion Price 2024: किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, एक झटके में बढ़े 10 रुपए KG प्याज़ के दाम, देखे 

यह भी पढ़ें :-  Pashushed Scheme: सर्द मौसम से गाय-भैंस को बचाने के लिए आज ही शुरू करे पशुशेड बनाने की तैयारी, यहाँ जाने जानकारी

वैसे तो बुधवार को प्याज के स्थिर भाव का पता चल पाएगा। रविवार व सोमवार को शासकीय अवकाश है। मंगलवार को गणेश विसर्जन होने से अधिकांश मंडियां बंद रहेगी। अब मंडी में बुधवार को कारोबार होगा। इधर शनिवार को निर्यात शुल्क कम करने का असर भाव में देखने को मिला। प्याज 4500 से 5000 रु प्रति क्विंटल बिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *