अपराधभारत

CRIME NEWS : इंस्टा पर रील बनाने वाला शख्स निकला झपटमार, पुलिस ने इनफ्लुएंसर को किया गिरफ्तार; CCTV से हुई पहचान

3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
बाराद्वार नग
2
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराध की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। अब दिल्ली पुलिस ने एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह शख्स इंस्टाग्राम पर रील बनाने का काम करता है। इसके अलावा इसने लोगों के साथ लूट की घटनाओं को भी अंजाम दिया है। झपटमारी की एक शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस शख्स की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इस इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया। इसके पास से रुपये और स्कूटी भी जब्त की गई है।

Chhattisgarh : डॉक्टर दंपति के घर आगजनी, सहमा हुआ है पूरा परिवार…

इंस्टा पर रील बनाता था आरोपी

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर दिन में इंस्टाग्राम पर रील बनाता था और ये आरोपी उसके बाद राह चलते लोगों के साथ झपटमारी करता था। इंस्टाग्राम पर इसके हजारों फॉलोअर्स हैं। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर cj_calvin_105 नाम से पेज बना रखा था। पुलिस का कहना है कि जिस आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान पवन के रूप में की गई है।

3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
बाराद्वार नग
2
previous arrow
next arrow

सरकारी एम्बुलेंस सेवा 108 और आपातकालीन सेवा 112 पर लगाया लापरवाही का आरोप एक घंटे तक सड़क पर तड़पता घायल युवक भारी वाहन की टक्कर से टूटा युवक का पैर पुलिस ने भेजवाया अस्पताल

सीसीटीवी से पुलिस ने की पहचान

पुलिस के मुताबिक आरोपी पवन ने बीते 4 मार्च को एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने दिल्ली के सेंट स्टीफन हॉस्पिटल के पास से जा रहे एक शख्स का बैग छीना था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की स्कूटी की पहचान की। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन के पास से पुलिस ने 1 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए हैं और उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी इसी तरह की एक लूट में शामिल रहा है।

Related Articles

Back to top button