Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ी राहत! अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं, दफ्तरों के चक्कर होंगे कम

छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने के लिए सेवा सेतु पोर्टल पर पांच नई ऑनलाइन सेवाएं शुरू की जाएंगी। इससे लोगों को विभिन्न विभागों से जुड़े कामों के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

चक्रवात ‘अर्नब’ का साया: कोरबा में बदला मौसम का मिजाज, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर

सेवा सेतु पोर्टल पर जुड़ेंगी ये 5 सेवाएं

नई सेवाओं में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तीन, स्कूल शिक्षा विभाग की एक और पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग की एक सेवा शामिल है। इनके तहत नलकूप खनन की अनुमति, निविदा स्वीकृति के बाद असफल ठेकेदारों की अमानत राशि की वापसी और पेयजल स्रोतों के परीक्षण से संबंधित सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। वहीं, पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग से संबंधित पशु रोग प्रकोप की जानकारी देने की सुविधा भी पोर्टल पर मिलेगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

नई ऑनलाइन सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशिक्षण की तारीख, समय और स्थान तय कर जिला कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

छत्तीसगढ़ में मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

नागरिकों को मिलेगी राहत

इन सेवाओं के ऑनलाइन होने से सरकारी प्रक्रियाएं अधिक आसान और सुविधाजनक बनेंगी। लोगों को आवेदन और अन्य कार्यों के लिए कार्यालयों में बार-बार जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही, डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने से समय की बचत होगी और सरकारी कामकाज को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026