Chhattisgarhछत्तीसगढ

एनएचआरसीसीबी बस्तर संभाग एवं जिला टीम ने मनाया दिवाली मिलन समारोह, आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई चर्चा

बस्तर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) की बस्तर संभाग एवं जिला टीम द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया।

कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट! इन जिलों में बरसेंगे बादल

समारोह के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मानवाधिकारों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने, समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा जरूरतमंद और पीड़ित लोगों की सहायता के लिए संगठन की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों एवं सामाजिक दायित्वों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

साथ ही आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर बस्तर संभाग अध्यक्ष श्री जगमोहन सोनी, संभाग उपाध्यक्ष श्री प्रेम दास मानिकपुरी, संभाग सचिव श्री अक्षय देशमुख, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीनू सिंह, जिला सचिव सुश्री तेजस्विता घोष तथा सक्रिय सदस्य सुश्री विद्या सिंह एवं सुश्री शाहिना हुसैन उपस्थित रहीं।

दक्षिण कोरिया में छत्तीसगढ़ का परचम लहराएंगे रायपुर के दो छात्र, रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी मिल-जुलकर मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। दिवाली मिलन समारोह ने संगठन के सदस्यों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और नई ऊर्जा के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026